अपराध / दुष्कर्म पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पक्ष से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

कृषि कॉलेज रोड पर बुधवार रात दुष्कर्म पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। महिला ने कुछ समय पहले फरार जीतू सोनी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। तभी से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


छाेटी ग्वालटोरी थाना प्रभारी व्हीएस नागर ने बताया कि मामला फरार आरोपी जीतू सोनी व उसके अन्य साथियों से जुड़ा हुआ है। महिला  ने कुछ समय पहले इनके खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज करवाया था। आरोपी पक्ष की ओर से मिल रही धमकी से महिला ने आलाधिकारियों को भी अवगत करवाया था। बुधवार रात महिला अपने छोटे भाई के साथ कृषि कॉलेज वाली सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के गंभीर होकर जमीन पर गिरते ही वे मौके से भाग निकले। भाई ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। एमवाय अस्पताल से पुलिस को सूचित कर महिला का उपचार शुरू किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Popular posts
मध्य प्रदेश: 21 दिन के लॉकडाउन का पहला दिन / नवरात्रि के पहले दिन मैहर शक्तिपीठ का दरबार सूना, सागर में अंतिम यात्रा में शामिल हुए सिर्फ परिजन
Image
कार्रवाई / कोरोना अलर्ट के बीच फैक्ट्री के 14 कमरों में रुके थे 150 मजदूर
मध्य प्रदेश में कोरोना के 15 केस / कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मुख्यमंत्री आइसोलेट हुए
इंदौर / मेट्राे रूट का विरोध कर रहे व्यापारियों के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद कहा-अभी और मंथन की जरूरत
अपराध / गोल्डन फाॅरेस्ट की शासकीय भूमि खरीदने-बेचने के मामले में गारंटर बनने वाला गिरफ्तार